मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी को ED का दूसरा समन, 27 अगस्त को रांची में होगी पूछताछ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने उनकी पत्नी आरती सिंह को दूसरा समन जारी किया है। उन्हें 27 अगस्त को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।आरती सिंह को इससे पहले जारी समन में 20 अगस्त को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया था। हालांकि, वह निर्धारित तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुईं और एजेंसी से 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद ईडी ने नया समन जारी कर पेशी की तारीख 27 अगस्त तय की है।

यह भी पढ़ें : टाटानगर स्टेशन पर 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई

27 अगस्त की पेशी पर टिकी नजर

आरती सिंह की दूसरी बार तय की गई पेशी को मामले की जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ईडी उनसे मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर सकती है। हालांकि, एजेंसी की ओर से पूछताछ के विषय में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रंजीत सिंह भी ईडी के सामने नहीं पहुंचे

इधर, एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह को भी ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था। उन्हें 24 अगस्त को रांची स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होना था, लेकिन वह सोमवार को पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। बताया गया कि रंजीत सिंह ने पहले ईडी से पेशी के लिए एक महीने का समय मांगा था। एजेंसी ने उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया और दूसरे समन के जरिए 24 अगस्त की तारीख तय की थी। इसके बावजूद उनके ईडी कार्यालय नहीं पहुंचने के बाद अब उनकी अगली कार्रवाई पर नजर है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment