BRC कर्मचारी को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया

Meenu | June 24, 2026 | 03:42 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए केरसई प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) में कार्यरत कर्मचारी अनिल खलखो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर विद्यालय से संबंधित भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें :इरबा के ग्रामीण मांगों को लेकर सड़क पर उतरे, खिजरी विधायक का पुतला जलाकर जताया विरोध

शिकायत मिलने पर ACB ने की जांच

जानकारी के अनुसार, केरसई प्रखंड के एक विद्यालय द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा और फलाहार मद की राशि का प्रतिवेदन जमा किया गया था। आरोप है कि भुगतान और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए संबंधित कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी, जिसके बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की योजना बनाई गई। ACB की टीम ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत जाल बिछाया और बुधवार को आरोपी कर्मचारी को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की।

एक लाख रुपये से अधिक की राशि का मामला

बताया गया कि संबंधित विद्यालय को अंडा और फलाहार मद में एक लाख रुपये से अधिक की राशि आवंटित हुई थी। खर्च का प्रतिवेदन जमा होने के बाद भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।

रांची ले जाकर पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ रांची ले गई है। अधिकारियों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें