वॉच टावर निरीक्षण के दौरान वज्रपात से फॉरेस्ट गार्ड की मौत, दो वनकर्मी घायल

Meenu | June 28, 2026 | 05:44 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :सोनाहातू थाना क्षेत्र के खूंटी वन प्रमंडल अंतर्गत रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक फॉरेस्ट गार्ड की मौत हो गई, जबकि दो अन्य वनकर्मी घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वन विभाग की टीम निर्माणाधीन वॉच टावर का निरीक्षण करने जंगल में पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, जंगल क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक वॉच टावर का निर्माण किया जा रहा था। इसी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए फॉरेस्ट गार्ड रोशन श्रीवास्तव अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें :पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 4.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

अचानक वज्रपात से मचा हड़कंप

निरीक्षण के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई। इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड रोशन श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य वनकर्मी भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सोनाहातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए रोशन श्रीवास्तव को रिम्स, रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल दोनों वनकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन में शोक का माहौल है।

प्रशासन ने की सावधानी की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें