लातेहार में महिला ने घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का लगाया आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

Meenu | June 27, 2026 | 04:19 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने गांव के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़खानी करने और बाद में मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, 26 जून की देर रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति कथित तौर पर खिड़की के रास्ते जबरन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की।

यह भी पढ़ें :गया सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट निलंबित, अपराधियों से सांठगांठ के आरोप

शोर मचाने पर मौके से भागा आरोपी

महिला का कहना है कि शोर सुनकर घर की अन्य महिलाएं जाग गईं और कमरे में पहुंचीं। कमरे की लाइट जलने पर सभी ने कथित आरोपी की पहचान कर ली, जिसके बाद वह वहां से भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह परिजनों के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो वहां आरोपी की पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौज की, बाल खींचे और मारपीट की।

पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

संबंधित खबरें