Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं। धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां। इन जिलों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है।
कई जिलों में येलो अलर्ट
रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अन्य जिलों रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। खासकर रांची और आसपास के क्षेत्रों में 6 और 7 जून को भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather Update: 8 जून तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो वार्निंग
तापमान और बारिश का हाल
रांची में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C दर्ज या अनुमानित किया गया है। पिछले 24 घंटे में पाकुड़िया (पाकुड़) में सबसे अधिक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बोकारो और रामगढ़ सहित कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों में न रहें, पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें, बिजली के उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें राज्यभर में बदलते मौसम के बीच प्रशासन ने भी सतर्क रहने की सलाह दी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।