राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी रवि कुमार यादव ने समर्थन जुटाने की तेज की कोशिश

Rupa Kumari | June 6, 2026

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच निर्दलीय प्रत्याशी रवि कुमार यादव (उर्फ रवि पीटर) विधायकों से समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने राजद के विधायक संजय यादव और सुरेश पासवान से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन की मांग की। जानकारी के अनुसार, उन्होंने राज्यसभा चुनाव में आवश्यक समर्थन हासिल करने के लिए विभिन्न दलों के विधायकों से लगातार संपर्क अभियान शुरू किया है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 9 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए रवि यादव झामुमो, कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के विधायकों से भी मिलने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी और वी. विजयसाई रेड्डी समेत 6 ने खरीदे नामांकन पत्र

जनता की सेवा का दावा

रवि पीटर ने दावा किया कि यदि उन्हें समर्थन मिला और वे चुनाव जीतते हैं तो वे परिमल नाथवाणी की तरह जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका फोकस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और जल, जंगल और जमीन जैसे मुद्दों पर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाजसेवा से जुड़े उनके अनुभव के आधार पर वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें