Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : मुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक और मरीज ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। मृतक की पहचान अंजनी कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय वे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे और आग लगने के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
16 घायल मरीजों का इलाज जारी
हादसे के बाद कुल 16 घायलों का इलाज विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। चिकित्सकों की विशेष टीम लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कुछ मरीजों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। उच्चस्तरीय जांच समिति यह पता लगाने में जुटी है कि अस्पताल में फायर सेफ्टी मानकों, इमरजेंसी एग्जिट व्यवस्था और सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
यह भी पढ़ें: पप्पू यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे और सुरक्षा मुद्दे पर उठाई आवाज
परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।