गोड्डा में SBI ब्रांच मैनेजर 77 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने की बड़ी कार्रवाई – Samachar Post – No. 1 Online News Portal – समाचार पोस्ट
समाचार पोस्ट
निष्पक्षता ही पहचान
समाचार पोस्ट
ब्रेकिंग न्यूज़

गोड्डा में SBI ब्रांच मैनेजर 77 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने की बड़ी कार्रवाई

CBI action | June 2, 2026

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :झारखंड के गोड्डा जिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसबीआई डुमरिया शाखा के ब्रांच मैनेजर को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने आरोपी शाखा प्रबंधक रोहित कुमार सिंह को 77 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उनके कार्यालय और आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें :15 जून तक पूरा करें मतदाता सूची मैपिंग का काम, कोई पात्र मतदाता न छूटे : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

मृतक के बीमा क्लेम के बदले मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने सीबीआई से शिकायत की थी कि उसके बेटे की मृत्यु हो चुकी है और वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपये की बीमा राशि का दावा कर रही थी। महिला का आरोप था कि बैंक मैनेजर बीमा क्लेम को मंजूरी देने के लिए 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके अलावा बैंक खाता ट्रांसफर से संबंधित प्रक्रिया के नाम पर 17 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि यदि राशि नहीं दी गई तो खाते से निकासी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने की चेतावनी दी गई थी।

शिकायत सही मिलने पर CBI ने बिछाया जाल

सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर एजेंसी ने विशेष कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी शाखा प्रबंधक को कथित रूप से 77 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

अदालत में पेश, जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी को धनबाद स्थित विशेष अदालत में पेश किया। एजेंसी मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, झारखंड में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले में इस तरह की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें