गुजरात से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा मातम – Samachar Post – No. 1 Online News Portal – समाचार पोस्ट
समाचार पोस्ट
निष्पक्षता ही पहचान
समाचार पोस्ट
ब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा मातम

Giridih news | June 2, 2026

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गुजरात से अपने घर लौट रहे एक युवक की पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मिथुन मंडल के रूप में हुई है, जो गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित पोचरी गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार मिथुन गुजरात में नौकरी करता था और छुट्टी पर अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वह भुसावल से मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन में सवार होकर घर आ रहा था। इसी दौरान धनबाद-गया रेलखंड के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।

घटनास्थल पर हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने के कारण मिथुन को गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के मुताबिक मिथुन मंडल गुजरात में एक ट्रांसमिशन लाइन परियोजना से जुड़ी कंपनी में सीनियर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह काम से अवकाश लेकर अपने गांव लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: गुमला में फिर दिखी बदहाल व्यवस्था की तस्वीर, प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को बहंगी पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल

गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। गांव के लोगों ने मिथुन की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह मिलनसार स्वभाव का युवक था और उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Share this news

संबंधित खबरें