Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर पांडेडीह मोड़ के समीप शनिवार को एक टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अचानक धू-धू कर जलने लगा वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पा लिया गया। समय पर कार्रवाई होने से आग आसपास के क्षेत्र में नहीं फैल सकी। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टाटा मैजिक वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले तीन दिनों में घटेगा तापमान
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी को माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक समय रहते वाहन से बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

