बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Meenu | May 25, 2026 | 02:44 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी :खूंटी में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में बुधवार को कचहरी मैदान में खूंटी पुलिस द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस जवानों को आपात स्थिति, भीड़ नियंत्रण और तनावपूर्ण हालात से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें :ड्रग बरामदगी मामले में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, कोर्ट में आरोप साबित

मॉक ड्रिल में भीड़ नियंत्रण का अभ्यास

अभ्यास के दौरान पुलिस जवानों ने अश्रु गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज कर भीड़ नियंत्रित करने और संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का रिहर्सल किया। जवानों को बताया गया कि त्योहारों के दौरान यदि कहीं कानून-व्यवस्था बिगड़ती है, तो उस स्थिति पर प्रभावी तरीके से कैसे नियंत्रण पाया जाए।

चौक-चौराहों पर तैनात रहेगा पुलिस बल

ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस जवानों को पूरी तरह तैयार और सतर्क रखना है, ताकि किसी भी परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि खूंटी शहरी क्षेत्र सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। एसपी ने जानकारी दी कि सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार इलाके में गश्त करेगी। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

ऋषभ गर्ग ने लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम नंबर 9471771101 पर सूचना दी जा सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें