Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची में सामने आए ट्रेजरी घोटाले के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। वित्तीय अनियमितताओं की आशंका को देखते हुए कई विभागों में कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। साथ ही सभी कर्मचारियों का दोबारा सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें :जामताड़ा हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
वेतन भुगतान पर रोक क्यों
सूत्रों के मुताबिक, ट्रेजरी सिस्टम में गड़बड़ी और संदिग्ध लेनदेन के संकेत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। जब तक सभी रिकॉर्ड का मिलान और सत्यापन पूरा नहीं हो जाता, तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे कर्मचारियों का डेटा अपडेट करें और सत्यापन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
फर्जी नियुक्ति और डुप्लीकेट एंट्री पर नजर
री-वेरिफिकेशन का मुख्य उद्देश्य फर्जी नियुक्तियों, डुप्लीकेट एंट्री और गलत भुगतान जैसे मामलों की पहचान करना है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सत्यापन के बाद ही मिलेगा वेतन
वेतन भुगतान रुकने से कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह कदम व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वेतन भुगतान दोबारा शुरू किया जाएगा। सरकार का फोकस भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने और वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बनाने पर है।
Reporter | Samachar Post