Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जमशेदपुर के मिश्रा बागान इलाके में शुक्रवार रात जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जेम्को थाना क्षेत्र में बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों में दुबक गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल से मिला खोखा
घटना की सूचना मिलते ही जेम्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
यह भी पढ़ें: BIT मेसरा के छात्रों की अनोखी पहल, बेकार प्लास्टिक बोतलों से बनाए इको-फ्रेंडली डस्टबिन
जमीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव
स्थानीय लोगों के अनुसार, मिश्रा बागान में एक प्लॉट को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में शक्ति प्रदर्शन के उद्देश्य से फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल चल रही है। फिलहाल इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।