जमशेदपुर में सेकेंड हैंड कार शोरूम के बाहर लगी आग, बड़ा हादसा टला

Rupa Kumari | May 7, 2026 | 12:47 PM IST


Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुइलाडुंगरी इलाके में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क किनारे खड़ी एक सेकेंड हैंड कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना साईं मोटर्स के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे बिक्री के लिए कई पुरानी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले एक कार से धुआं उठते देखा। देखते ही देखते कार में तेज आग लग गई और लपटें उठने लगीं।

आसपास खड़ी गाड़ियों पर मंडराया खतरा

कार के आसपास कई अन्य वाहन खड़े थे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को डर था कि आग दूसरी गाड़ियों तक पहुंच गई तो बड़ा नुकसान हो सकता है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और आसपास की गाड़ियां सुरक्षित बच गईं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल हिंसा पर अर्जुन मुंडा का बयान, बोले- लोकतंत्र में मतभेद का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

शॉर्ट सर्किट की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़ी सेकेंड हैंड कारों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि रेलवे स्टेशन जाने वाली व्यस्त सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध पार्किंग और सेकेंड हैंड वाहनों की अव्यवस्थित कतारों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Share this news

संबंधित खबरें