पश्चिम बंगाल हिंसा पर अर्जुन मुंडा का बयान, बोले- लोकतंत्र में मतभेद का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

Meenu | May 7, 2026 | 12:46 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को बेहद दुखद और निंदनीय बताया है।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

‘एक्स’ पर जताया दुख

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही राजनीतिक हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। मुंडा ने अपने बयान में कहा कि राज्य की जनता बदलाव, शांति और कानून के राज की उम्मीद के साथ भाजपा का समर्थन कर रही है, लेकिन हिंसा की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं।

“हिंसा लोकतंत्र का समाधान नहीं”

अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद का जवाब गोली और हिंसा नहीं हो सकता। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

भाजपा नेता ने चंद्रनाथ रथ की मृत्यु पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Share this news

संबंधित खबरें