IPL-2026 फाइनल: अहमदाबाद में RCB और GT के बीच खिताबी जंग, ट्रॉफी के लिए आज होगा महासंग्राम

Meenu | May 31, 2026 | 03:24 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :आईपीएल-2026 का फाइनल मुकाबला आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक एक-एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं, ऐसे में इस बार दोनों का लक्ष्य दूसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचने पर होगा। RCB ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं GT ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर दमदार वापसी करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। RCB की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। दोनों युवा कप्तानों के सामने अपनी टीम को दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाने की बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर के सोनारी में चौथी मंजिल पर भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

पिच रिपोर्ट और मुकाबले की रणनीति

मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। पिछले सीजनों के आंकड़ों के अनुसार इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन से अधिक रहा है। आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।

फाइनल में कांटे की टक्कर की उम्मीद

दोनों टीमों की मजबूत बैटिंग और बैलेंस्ड गेंदबाजी को देखते हुए फाइनल में कड़ा मुकाबला देखने की पूरी संभावना है। क्रिकेट फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच की उम्मीद है।

Share this news

संबंधित खबरें