Samachar Post रिपोर्टर,देवघर :देवघर में 31 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की। मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभवों से सीख लेकर इस बार मेले को और अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाया जाएगा। बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें :पलामू में जनगणना अभियान को नई रफ्तार, स्कूली बच्चों को जोड़ा गया
फुट ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट पर तेजी
रंग मोड़ से बाबा मंदिर तक प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज परियोजना पर काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है और कोशिश है कि अगला मेला शुरू होने से पहले यह परियोजना पूरी हो जाए।
विभागों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश
समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं का एस्टीमेट जल्द तैयार कर मुख्यालय भेजा जाए, ताकि समय पर बजट मिल सके और कार्यों में तेजी लाई जा सके। बैठक में मुकेश कुमार, राकेश कुमार, शशि प्रकाश सिंह और प्रवीण पुष्कर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
Reporter | Samachar Post