Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में लंबे समय से एक ही दफ्तर में जमे कर्मचारियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। अविनाश कुमार ला ने निर्देश दिया है कि जो कर्मचारी तीन साल से अधिक समय से एक ही कार्यालय में कार्यरत हैं, उनका अनिवार्य रूप से तबादला किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और जिलों के उपायुक्तों को आदेश दिया है कि ऐसे कर्मचारियों की तत्काल समीक्षा कर उनका स्थानांतरण सुनिश्चित करें।
वित्तीय गड़बड़ियों के बाद सख्ती
हाल के दिनों में विभिन्न जिलों में वेतन निकासी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद इस फैसले को अहम माना जा रहा है। खास तौर पर वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने साफ किया है कि संविदा या मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अब किसी भी प्रकार के वित्तीय कार्य नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा में शर्मनाक वारदात: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 मई तक देनी होगी रिपोर्ट
सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का अनुपालन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट 30 मई तक वित्त विभाग को हर हाल में सौंपें। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने और वित्तीय अनियमितताओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।