Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची जिला प्रशासन ने डिप्लोमा-इन-फार्मेसी प्रथम वर्ष की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसी के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी सदर कुमार रजत ने बी.एन.एस.एस. की धारा 163 के तहत नामकुम स्थित वाई.बी.एन. यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह निषेधाज्ञा 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 05:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूरी तरह रोक रहेगी। निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार के जमावड़े, बैठक या आमसभा पर रोक लगाई गई है। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को हथियार जैसे बंदूक, राइफल, लाठी-डंडा या अन्य घातक वस्तु लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।
यह भी पढ़ें :हजारीबाग में स्कूल प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में शिकायत
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्व परीक्षा के दौरान व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसे देखते हुए परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
शिकायत के लिए जारी नंबर
रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है। इस नंबर पर परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत या सूचना दी जा सकती है, जिससे परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
Reporter | Samachar Post