पाकुड़ में महिला आरक्षण के समर्थन में मशाल जुलूस, विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

Rupa Kumari | April 30, 2026 | 04:39 PM IST
  • भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, बिरसा चौक पर पुतला दहन

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ में महिला आरक्षण को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया और विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कालीबाड़ी, राजापाड़ा से बिरसा चौक तक मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की और महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, फर्जी खाते से देशभर में ठगी; 4 आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी का पुतला दहन

जुलूस के बाद बिरसा चौक पर इंडी गठबंधन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण कानून पर विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे “आधी आबादी के अधिकारों के खिलाफ” बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। भाजपा नेत्री प्राची चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

गांव-गांव जागरूकता अभियान की तैयारी

जिला उपाध्यक्ष शर्मिला रजक ने कहा कि संसद में इस मुद्दे पर विरोध से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा अब गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाएगी। कार्यक्रम में अमृत पांडेय, दुर्गा मरांडी, हिसाबी राय, पंकज साह, पिंकी मंडल, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, निधि गुप्ता, कोनिका कुमारी, पुष्पा पांडेय, अनामिका कुमारी और रश्मि भगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। प्रदर्शन के बाद इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही।

Share this news

संबंधित खबरें