डीसी मेघा भारद्वाज ने सोनाजोड़ी वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बेहतर सुविधाओं के दिए निर्देश

Rupa Kumari | April 30, 2026 | 11:18 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़: पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित और जनलोक कल्याण परिषद द्वारा संचालित सोनाजोड़ी वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को मिल रही सुविधाओं की गुणवत्ता का आकलन करना और उन्हें सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना था।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीसी ने आश्रम की आधारभूत संरचना, रसोई, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने खास तौर पर वृद्धजनों को मिलने वाली वित्तीय सहायता की स्थिति, नियमित स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की उपलब्धता, परिसर और कमरों में साफ-सफाई इन सभी पहलुओं पर अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: वेतन घोटाला: ऑडिट में क्लीन चिट के बाद महिला अधिकारी के खुलासे से मचा हड़कंप, CID जांच तेज

बुजुर्गों से किया संवाद

डीसी मेघा भारद्वाज ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ी मानवता है और उन्हें सम्मान, सुरक्षा व आत्मीयता के साथ जीवन जीने का अधिकार है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और संचालन संस्था को निर्देश दिया कि बुजुर्गों के खान-पान में पौष्टिकता और समय का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही नियमित मेडिकल जांच, डॉक्टर की विजिट और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
अंत में उन्होंने आश्रम के विकास के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि प्रशासन वृद्धजनों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें