JSSC PGT परीक्षा: री-एग्जाम 8 मई को, तकनीकी समस्या वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Rupa Kumari | April 24, 2026 | 04:28 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर अहम सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करने वाले अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा।

तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया गया निर्णय

आयोग के अनुसार, कई उम्मीदवारों को उत्तर-पत्रक देखने, औपचारिक उत्तर कुंजी और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के दौरान पोर्टल पर “Suspicious Activity/Unauthorized Access” जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: “लालू के सियासी अत्याचार ने मुझे CM बनाया”, तेजस्वी के तंज पर सम्राट चौधरी का पलटवार

8 मई को होगी पुनर्परीक्षा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी समस्या से प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न पत्र-II की पुनर्परीक्षा 8 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रांची स्थित निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाएगी। री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें