Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :चतरा जिले के पिपरवार-केरेडारी सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें इनामी नक्सली शाहदेव सोरेन भी शामिल है। यह कार्रवाई कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सुरक्षाबलों ने इलाके में चल रहे अभियान के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में उन्हें मार गिराया।
यह भी पढ़ें :रांची में सघन वाहन जांच अभियान, 24 वाहनों पर 7.64 लाख रुपये का जुर्माना
लंबे समय से चल रहा अभियान
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चाईबासा से लेकर चतरा तक सुरक्षाबल सक्रिय हैं और लगातार सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ के बाद भी सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। आशंका है कि इलाके में अन्य नक्सली भी छिपे हो सकते हैं।
नक्सल विरोधी अभियान अंतिम चरण में
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि राज्य में नक्सल विरोधी अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों का नेटवर्क कमजोर पड़ रहा है।
Reporter | Samachar Post