आरपीएफ ने पकड़ा शराब तस्कर, 65 बोतल अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Rupa Kumari | March 18, 2026 | 04:11 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से रांची में अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया। नामकुम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को 65 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम ओमप्रकाश कुमार (24) और विकास कुमार चौधरी (29) बताया। दोनों बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। उनके पास दो काले पिट्ठू बैग और एक चेकदार हैंड बैग थे।

शराब बरामद और योजना

दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह शराब कांटाटोली से खरीदी थी और ट्रेन संख्या 18624 के जरिए बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी।आरपीएफ टीम ने शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और 18 मार्च को उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें: अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों को दिया पोषण किट, स्वास्थ्य और जागरूकता पर जोर

टीम की भूमिका

इस सफलता में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, एएसआई अनिल कुमार सहित आर. एल. मुंडा, डी. प्रसाद, आर. के. सिंह और हेमंत की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है।

Share this news

संबंधित खबरें