लातेहार में ईद और सरहुल पर हाई अलर्ट, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

Rupa Kumari | March 19, 2026 | 03:52 PM IST
  • लातेहार में ईद और सरहुल को लेकर हाई अलर्ट, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : लातेहार जिला पुलिस ने आगामी ईद और सरहुल त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी कुमार गौरव के निर्देशन में जिले में शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

एसपी की अपील: भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

एसपी ने जिलेवासियों से कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूत करने का अवसर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: चतरा: 12 दिन बाद भी अनिश कुमार सिंह हत्याकांड का नहीं मिला सुराग

सोशल मीडिया पर नजर

पुलिस ने स्पष्ट किया कि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर (एक्स) और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साइबर सेल 24 घंटे निगरानी में है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति समिति के फैसलों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।

अफवाहों से सावधानी

पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि संदिग्ध मैसेज, वीडियो या ऑडियो को फॉरवर्ड न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे समय रहते कार्रवाई संभव होगी और माहौल शांत रहेगा।

Share this news

संबंधित खबरें