झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: 14 मार्च को खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर, अवकाश रद्द

Rupa Kumari | March 12, 2026 | 02:25 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए 14 मार्च (शनिवार) को घोषित सरकारी अवकाश को रद्द कर दिया है। अब इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, जिन सरकारी कार्यालयों में आम तौर पर शनिवार को अवकाश रहता है, वहां भी 14 मार्च को नियमित रूप से कामकाज जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में ACB का बड़ा एक्शन: चंदवारा थाना के एसआई 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विधानसभा सत्र को देखते हुए लिया गया फैसला

दरअसल झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र इन दिनों चल रहा है। यह सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक निर्धारित है। इसी दौरान 14 मार्च (शनिवार) को भी विधानसभा की बैठक प्रस्तावित है। सत्र के दौरान विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम और निर्णय लिए जाते हैं, जिन्हें समय पर पूरा करना आवश्यक होता है।

कामकाज में तेजी लाने के लिए कदम

सरकार का कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान फाइलों के निपटारे और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से 14 मार्च को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इससे विभागीय कामकाज में देरी नहीं होगी और सत्र से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों को समय पर लागू किया जा सकेगा।

Share this news

संबंधित खबरें