गिरिडीह में कोयला लदा ट्रक पलटा, बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास पर बड़ा हादसा टला

Meenu | March 24, 2026 | 02:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड के गिरिडीह में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नगर निगम क्षेत्र के पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास पर कोयला लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। हालांकि, वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। समय रहते आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह भी पढ़ें :चक्रधरपुर रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल: कई ट्रेनें प्रभावित, रूट बाधित

सड़क की खराब हालत पर फिर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद से ही इस बायपास सड़क की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और कुछ मामलों में जान-माल का नुकसान भी हुआ है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से सड़क मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी

घटना के बाद एक बार फिर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका सवाल है कि आखिर कब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और क्या इस बार प्रशासन सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या यह मामला भी सिर्फ खबर बनकर रह जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें