धनबाद : कार चालक ने दुकानदार को 100 मीटर तक घसीटा, चलती कार से सड़क पर फेंका

Rupa Kumari | March 6, 2026 | 11:14 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद के केंदुआ मोड़ में एक मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। फल बेचने वाले एक दुकानदार को कार सवार लोगों ने करीब 100 मीटर तक घसीटा और फिर चलती कार से सड़क पर फेंक दिया। घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसके सिर में चोट आई है।

शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, कार में बैठे एक व्यक्ति ने दुकानदार के ठेले के सामने शराब पीना शुरू कर दिया। दुकानदार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर कार सवार व्यक्ति ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और उसे थप्पड़ मारकर जबरन कार में खींच लिया।

यह भी पढ़ें: धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, BCCL ने जांच के दिए आदेश

100 मीटर तक घसीटता रहा कार

बताया जा रहा है कि कार में बैठे आरोपी दुकानदार को खींचते रहे, जबकि उनके साथी ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान दुकानदार करीब 100 मीटर तक कार के साथ घसीटता रहा। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे चलती कार से सड़क पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद केंदुआ थाना पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि कार चालक और वाहन अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें