Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे राज्य के समग्र विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया है। कमलेश ने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान जरूरतों को ही नहीं, बल्कि आने वाले समय की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें सामाजिक न्याय, आर्थिक मजबूती और विकास की स्पष्ट रूपरेखा दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें :सीएम सोरेन का बयान: बजट के लाभ धरातल पर महसूस होंगे
शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस
उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे अहम क्षेत्रों में संतुलित और प्रभावी प्रावधान किए हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष योजनाओं का विस्तार, सिंचाई, सड़क और बिजली पर बढ़ा निवेश, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की खाई कम करने की पहल है।
युवाओं और महिलाओं के लिए खास प्रावधान
कमलेश ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले कदम सराहनीय हैं। इससे युवाओं को अपने राज्य में ही बेहतर अवसर मिलेंगे और पलायन की समस्या कम होगी। महिलाओं के सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में बढ़ोतरी को उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। कुल मिलाकर, कांग्रेस ने बजट 2026 को विकासोन्मुख और जनहितकारी बताते हुए इसका समर्थन किया है।
Reporter | Samachar Post