रांची में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं की स्कूटी रैली, सड़कों पर दिखा जोश

Meenu | April 15, 2026 | 05:42 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं का उत्साह देखने को मिला। बुधवार को जेल मोड़ से अलबर्ट एक्का चौक तक महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर इस कानून के प्रति अपना समर्थन जताया और प्रधानमंत्री पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। यह रैली केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर आयोजित की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया और स्कूटी चलाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें :पलामू में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत

33% आरक्षण से बढ़ेगी भागीदारी

रैली के दौरान संजय सेठ ने कहा कि संसद के विशेष सत्र में इस अधिनियम पर चर्चा की जाएगी। इसके लागू होने के बाद 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का रास्ता साफ होगा। इससे पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।

महिलाओं ने जताया समर्थन

रैली में शामिल महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए इस फैसले का स्वागत किया। उनका कहना था कि यह अधिनियम महिला अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को नई पहचान देगा और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स के माध्यम से केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए आभार जताया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली ने यह स्पष्ट किया कि महिलाएं अब हर स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।

Share this news

संबंधित खबरें