Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें :20 करोड़ कमीशन केस में बड़ा मोड़: इंजीनियर संतोष कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर, ED जांच तेज
“ईमानदारी से जनता की सेवा करें” -इरफान अंसारी
अपने संदेश में इरफान अंसारी ने लिखा कि सम्राट चौधरी को बिहार की सेवा का अवसर मिला है और उन्हें उम्मीद है कि वे जात-पात, नफरत और द्वेष से ऊपर उठकर जनता की सेवा करेंगे। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि जिस तरह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय तक सत्ता में रहे, उसी संदर्भ में राजनीतिक बदलाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि “किसी मोड़ पर हम जरूर मिलेंगे, दोस्त।”
राजनीतिक हलचल तेज
इरफान अंसारी की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसे एक तरफ बधाई संदेश माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ इसमें राजनीतिक व्यंग्य भी देखा जा रहा है।
Reporter | Samachar Post