झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का निधन, कुल्लू-मनाली में तबीयत बिगड़ने से मौत

Meenu | February 25, 2026 | 10:02 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :हिमाचल प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का निधन हो गया है। वह बाबूलाल सोरेन के 19 वर्षीय बेटे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि स्कीइंग करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :झारखंड बजट 2026 पर कांग्रेस का समर्थन: आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम- कमलेश

परिवार में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही चंपई सोरेन और बाबूलाल सोरेन दिल्ली के रास्ते हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे। उनके असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें