पाकुड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Rupa Kumari | December 17, 2025 | 12:55 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का सफल उद्भेदन किया है। 21 नवंबर 2025 को शाम 7:42 बजे बी.जी.आर. कोल कंपनी के कर्मचारी मधुसूदन यू को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। धमकी के बाद अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 74/2025 दर्ज की गई। प्राथमिकी बीएनएस की धारा 308(3) और 308(4) के तहत दर्ज की गई थी।

विशेष जांच दल की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर अजय मुर्मू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने रंगदारी मांगने की घटना में संलिप्तता स्वीकार की।

यह भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमी ने महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद की जान ली

आरोपी की जानकारी

गिरफ्तार आरोपी 23 वर्षीय अजय मुर्मू ग्राम जिरली, थाना बोआरीजोर, जिला गोड्डा का निवासी है। वर्तमान में वह ललमटिया थाना, रानीडीह, गोड्डा में रहता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लावा कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन और एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया। जांच में पता चला कि अजय मुर्मू का पहले से आपराधिक इतिहास है। वह पहले बोआरीजोर थाना कांड संख्या 13/2022 (धारा 341/385/387/34 भादवि) में नामजद आरोपी रह चुका है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

अजय मुर्मू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और रंगदारी के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

संबंधित खबरें