झारखंड में ठंड ने पकड़ मजबूत की, 14 दिसंबर तक बढ़ेगी कंपकंपी

Rupa Kumari | December 9, 2025 | 11:23 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। गुमला सबसे ठंडा जिला बना रहा, जहां तापमान 5.2°C दर्ज किया गया। चाईबासा सहित कई जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

ठंड बढ़ने की वजह क्या है?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाएँ दोनों मिलकर राज्य में ठंड बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: धनबाद से चलने वाली चार स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, यात्रियों को बड़ी राहत

तापमान में और गिरावट की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले तीन दिनों में 2–3°C की और गिरावट संभव है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह में सर्दी अधिक महसूस होगी। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा, दोपहर तक मौसम साफ, अधिकतम तापमान लगभग 24°C, न्यूनतम तापमान 9–10°C रहने का अनुमान। राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और उत्तर–पूर्वी हिस्सों में 14 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कौन-कौन जिले ज्यादा ठंडे रहेंगे?

जमशेदपुर, दुमका, बोकारो, साहिबगंज, चाईबासा और रांची इन जिलों में सुबह घना धुंध छाए रहने के आसार हैं, जबकि गुमला, सिमडेगा और लातेहार में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर–पूर्व और उत्तर–पश्चिम जिलों में ठंड का असर और ज्यादा रहेगा।

हवा की रफ्तार बढ़ाएगी ठंडक

कई जगहों पर हवा की गति 6–8 किमी/घंटा रहेगी, जिससे ठंडी हवाओं का असर और बढ़ सकता है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1–2°C और गिरावट संभव है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 24°C के आसपास ही रहेगा।

Share this news

संबंधित खबरें