झारखंड में 5 IPS अधिकारियों को जल्द मिलेगी पोस्टिंग, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को भेजा प्रस्ताव

Meenu | August 29, 2026 | 12:12 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में लंबे समय से पदस्थापन का इंतजार कर रहे पांच IPS अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इन अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को भेज दिया है। गृह विभाग की मंजूरी मिलने के बाद इन अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना जारी की जा सकती है। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद राज्य के पुलिस महकमे में संभावित प्रशासनिक फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : पूर्वी चंपारण में मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो अधिकारी भी शामिल

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे पांच IPS अधिकारियों में दो अधिकारी हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड कैडर में वापस लौटे हैं। इनमें IG राकेश बंसल और SP हरिलाल चौहान शामिल हैं। दोनों अधिकारियों की वापसी के बाद से ही उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर फैसला लंबित था। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव में जिन अधिकारियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं राकेश बंसल IG स्तर, आनंद प्रकाश DIG स्तर, हरिलाल चौहान SP स्तर, निधि द्विवेदी SP स्तर, पीयूष पांडेय SP स्तर । हालांकि, अंतिम पदस्थापन गृह विभाग और राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

जल्द जारी हो सकती है पोस्टिंग की अधिसूचना

पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव गृह विभाग को भेजे जाने के बाद अब निगाहें सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि रिक्त महत्वपूर्ण पदों को भरने और राज्य में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जल्द ही IPS अधिकारियों की पोस्टिंग की सूची जारी हो सकती है।

झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त

राज्य पुलिस में कई महत्वपूर्ण पद फिलहाल खाली बताए जा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं ADG, स्पेशल ब्रांच, IG, ACB, IG, ट्रेनिंग, DIG, कार्मिक, DIG, बजट 31 अगस्त से रिक्त होने की संभावना, SP, STF, कमांडेंट, JAP-3। इन रिक्तियों को देखते हुए आने वाले दिनों में झारखंड पुलिस में और भी प्रशासनिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पांच IPS अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से गृह विभाग को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद अब औपचारिक अधिसूचना का इंतजार है। सरकार की मंजूरी के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस अधिकारी को कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

Share this news

संबंधित खबरें