गिरिडीह पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर ठगी गैंग का पर्दाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, 3 बाइक-मोबाइल जब्त

Meenu | December 27, 2025 | 02:30 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक (SP) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के आसपास सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया। सूचना थी कि अपराधी फर्जी लिंक और गैस कनेक्शन डिस्कनेक्शन का डर दिखाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। जांच में पुष्टि के बाद SP के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रमेश्वर भगत के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :पलामू में सड़क हादसे में पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

पुलिस पूछताछ में खुलासा

आनंद कुमार मंडल उर्फ अजी राज दीपक कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया। प्रिंस कुमार मंडल, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि वे Maharashtra Natural Gas Limited (MNGL) के नाम से फर्जी लिंक भेजते थे, गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाते थे और लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे।जब्त किए गए सामान में 3 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 2 मोटरसाइकिल है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें