गिरिडीह कांग्रेस की अहम बैठक, पेसा कानून पर आभार और स्थापना दिवस की तैयारियों का खाका तैयार

Meenu | December 26, 2025 | 03:37 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, कांग्रेस के जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भूपेंद्र मोरवी और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी विशेष रूप से बैठक में मौजूद रहे। बैठक का फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी अभियानों की रणनीति तय करना रहा।

यह भी पढ़ें :रांची में सहायक आचार्यों की पोस्टिंग पर बवाल, शिक्षक सड़कों पर, SOP लागू करने की मांग तेज

पेसा कानून लागू होने पर झारखंड सरकार को धन्यवाद

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी भूपेंद्र मोरवी ने झारखंड सरकार द्वारा पेसा (PESA) कानून लागू किए जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला आदिवासी, मूलवासी और ग्रामीण समुदाय के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे ग्राम सभाओं की भूमिका मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।

स्थापना दिवस पर घर-घर लहराएगा कांग्रेस का झंडा

प्रदेश प्रभारी ने बताया कि कांग्रेस का स्थापना दिवस जल्द मनाया जाएगा, जिसके लिए जिलेभर में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। योजना के तहत हर प्रखंड और गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा, ताकि पार्टी की एकता, विचारधारा और संगठनात्मक ताकत का संदेश आम जनता तक पहुंचे।

बंधु तिर्की ने कानून को बताया ऐतिहासिक, कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी पेसा कानून पर झारखंड सरकार का धन्यवाद करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून स्थानीय समुदायों के विकास और अधिकारों को नई मजबूती देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। बैठक में जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया और कहा कि आने वाले दिनों में संगठन जनता के मुद्दों पर और मजबूती से आवाज उठाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें