जंगली हाथियों के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

Rupa Kumari | November 22, 2025 | 04:20 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के वन बीशनपुरा गांव में शनिवार को जंगली हाथियों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जागो महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जागो महतो खेत में धान की कटाई कर रहे थे, तभी अचानक दो जंगली हाथी पहुंच गए और हमला कर दिया। हाथियों ने किसान को पटककर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: टेंडर हार्ट स्कूल के छात्र को धोनी ने किया सम्मानित, कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट में रहा उपविजेता

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, सड़क जाम

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन से चार दिनों से हाथियों का झुंड गांव के आसपास घूम रहा था, लेकिन चेतावनी या रोकथाम के लिए वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विरोध में ग्रामीणों ने बेंगाबाद–चतरो मुख्य सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा

जमुआ वन क्षेत्र के पदाधिकारी संजय कुमार संत ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही हाथियों को सुरक्षित क्षेत्र में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें