चाईबासा में कॉलेज बस और डंपर की भिड़ंत, कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी

Meenu | November 22, 2025 | 11:04 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,झारखंड :झारखंड के चाईबासा जिले में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। जैंतगढ़–नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के पास कॉलेज बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ, जिसमें बस चालक और बस में सवार कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह: बगोदर में फुटपाथी दुकानों में आग, तीन दुकानें जलकर खाक- लाखों का नुकसान

ओडिशा के चंपुआ अस्पताल में चल रहा इलाज

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को रेस्क्यू किया। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्रों और चालक को चंपुआ स्थित अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई छात्रों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सड़क पर फैले मलबे को हटाया गया और आवागमन को सुचारु किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Share this news

संबंधित खबरें