आंध्र प्रदेश में एनकाउंटर: IED एक्सपर्ट जोगाराव सहित 7 नक्सली ढेर

Meenu | November 19, 2025

Samachar Post डेस्क, रांची :आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडुमिल्ली और GM वालसा जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में सात नक्सलियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन मंगलवार को शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें :300 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े मामले में लालू यादव के करीबी अमित कात्याल गिरफ्तार

टॉप नक्सली जोगाराव भी ढेर

मारे गए नक्सलियों में आईईडी एक्सपर्ट मेट्टुरु जोगाराव (उर्फ टेक शंकर) भी शामिल हैं। जोगाराव आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (AOBSZC) का महत्वपूर्ण सदस्य था। वह छत्तीसगढ़ और AOB क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुए लगभग सभी बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। वह लैंडमाइन और IED हमलों के डिजाइनर और संचार प्रणाली एवं विस्फोटक उपकरणों में एक्सपर्ट था।

एनकाउंटर की पुष्टि

आंध्र प्रदेश के इंटेलिजेंस ADG महेश चंद्र लड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस एनकाउंटर की पुष्टि की। मारे गए नक्सलियों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के जंगलों में एक और एनकाउंटर हुआ था। इसमें नक्सली कमांडर माडवी हिडमा सहित 6 नक्सली मारे गए थे। हिडमा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। उसकी पत्नी राजे के भी मारे जाने की खबर आई थी।

Share this news

संबंधित खबरें