रांची में छात्रा ने की आत्महत्या, संत जेवियर कॉलेज की थी स्टूडेंट

Rupa Kumari | September 1, 2025 | 03:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची में लालपुर स्थित हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने दुखद रूप से आत्महत्या कर ली। छात्रा संत जेवियर कॉलेज की छात्रा थी और मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी।

मामला और जांच

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपनी आत्महत्या का कारण घरेलू परेशानियां और पारिवारिक विवाद बताया है। रांची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्रा के परिवार को सूचित किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है और घटनास्थल पर सभी आवश्यक सुराग जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिहार मतदाता सूची मामले में समय सीमा बढ़ाने की मांग

Share this news

संबंधित खबरें