राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाएंगी लोहरदगा की दीक्षा, NSS अवॉर्ड से होगी सम्मानित

Rupa Kumari | September 22, 2025 | 04:23 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : लोहरदगा की बेटी दीक्षा कुमारी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। 29 सितंबर को आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

दीक्षा ने अपने कॉलेज जीवन से ही समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने गांवों और शहरी इलाकों में जाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और साक्षरता के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए।

यह भी पढ़ें : XLRI और इकोरन एनर्जी ने नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए MoU किया हस्ताक्षर

परिवार और प्रेरणा

सेन्हा प्रखंड के उगरा गांव निवासी दीक्षा, किसान प्रदीप कुमार सिंह और गृहिणी किरण सिंह की पुत्री हैं। अपने पिता के सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा।

मान-सम्मान और गौरव

2023 में रांची विश्वविद्यालय ने उन्हें ‘बेस्ट वॉलंटियर’ घोषित किया। 26 जनवरी 2023 को उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित कर्तव्य पथ परेड में भी हिस्सा लिया। अब राष्ट्रपति से सम्मान पाकर वे राज्य की युवा पीढ़ी के लिए नई प्रेरणा बनेंगी।

जिला हुआ गौरवान्वित

दीक्षा की इस उपलब्धि पर लोहरदगा में खुशी का माहौल है। हर कोई उनके समर्पण और मेहनत की सराहना कर रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें