बिहार में चुनावी पहले नई ट्रेनें: 15 सितंबर से अमृत भारत और वंदे भारत सेवा शुरू, रेलवे ने टाइम टेबल जारी किया

Rupa Kumari | September 12, 2025 | 12:20 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 15 सितंबर से राज्य में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस और एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होंगी। अमृत भारत ट्रेनें पंजाब और तमिलनाडु रूट पर चलेंगी, जबकि वंदे भारत ट्रेन राज्य के भीतर ही यात्रियों को जोड़ने का काम करेगी। रेलवे ने सभी ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है।

मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जिन ट्रेनों का उद्घाटन होगा:

  • जोगबनी-ईरोड (अमृत भारत)
  • सहरसा-छेहरटा (अमृत भारत)
  • जोगबनी-दानापुर (वंदे भारत)

साथ ही कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का उद्घाटन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री को धमकी मामले में MBBS छात्र गिरफ्तार, वाराणसी से आरोपी बोकारो लाया जाएगा

रूट और स्टॉपेज की जानकारी

जोगबनी-ईरोड अमृत भारत ट्रेन….

  • सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद, अंबाला कैंट

सहरसा-छेहरटा अमृत भारत ट्रेन…

  • सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज

जोगबनी-दानापुर वंदे भारत ट्रेन….

  • फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर

ट्रेनों का टाइम टेबल

जोगबनी-ईरोड अमृत भारत (06602)

  • 15 सितंबर: जोगबनी 3:30 PM, ईरोड 18 सितंबर 7:20 AM
  • प्रमुख स्टेशन: फारबिसगंज 3:44 PM, हाजीपुर 11:45 PM, पाटलिपुत्र 12:50 AM, डीडीयू 5:15 AM

सहरसा-छेहरटा अमृत भारत (05531)

  • 15 सितंबर: सहरसा 3:30 PM, छेहरटा 17 सितंबर 2:00 AM
  • प्रमुख स्टेशन: सुपौल 4:00 PM, झंझारपुर 6:05 PM, सीतामढ़ी 8:45 PM, नरकटियागंज 11:35 PM

जोगबनी-दानापुर वंदे भारत (02631)

  • 15 सितंबर: फारबिसगंज 3:30 PM, दानापुर 11:40 PM
  • प्रमुख स्टेशन: पूर्णिया 4:50 PM, सहरसा 6:20 PM, समस्तीपुर 8:26 PM, हाजीपुर 9:50 PM
Share this news

संबंधित खबरें