मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नवगछिया में शादी के 18 दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, पुलिस ने रात में बरामद किया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : नवगछिया में शादी के महज 18 दिन बाद एक नवविवाहिता के कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह पहली बार पति के साथ मायके जा रही थी। इसी दौरान नवगछिया बाजार में पति के रसगुल्ला खरीदने में व्यस्त होने का फायदा उठाकर वह कथित प्रेमी के साथ चली गई।

रसगुल्ला खरीदने के दौरान गायब हुई पत्नी

जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता अपने पति के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में उसने ससुराल वालों के लिए रसगुल्ला खरीदने की बात कही। इसके बाद दोनों नवगछिया बाजार के मिल टोला स्थित सोनी डेयरी पहुंचे। पति जब रसगुल्ला खरीदने में व्यस्त था, तभी आरोप है कि नवविवाहिता पहले से संपर्क में रहे युवक उत्कर्ष कुमार के साथ वहां से चली गई।

पति ने डायल-112 को दी सूचना

पत्नी के अचानक गायब होने के बाद पति और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने कथित प्रेमी के बारे में जानकारी जुटाई और उसका संबंध बोरवा गांव से होने की जानकारी मिली। पुलिस को आगे पता चला कि नवविवाहिता और युवक राघोपुर बहतरा में मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद ईआरवी-14 जहान्वी चौक की टीम मौके पर पहुंची। टीम में राहुल राज और चालक चंद्रशेखर यादव शामिल थे। पुलिस ने रात करीब दो बजे नवविवाहिता और उसके कथित प्रेमी को राघोपुर बहतरा से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ पलामू पुलिस का एक्शन, 960 ग्राम तरल अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

परिवार ने थाने में दिया आवेदन

परबत्ता थानाध्यक्ष अश्वनी सिन्हा ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नवविवाहिता के कथित रूप से प्रेमी के साथ जाने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment