रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए नर्सिंग के एक पद पर विज्ञापन

Samachar Post | February 10, 2025 | 01:16 PM IST


Samachar Post, रांची : रिम्स में फीवर, हाइपरटेंशन, स्वालोविंग एंड हाइपरटेंशन मैनेजमेंट इन एक्यूट स्ट्रोक अंडर इंडियन स्ट्रोक रिसर्च नेटवर्क विषय पर शोध जारी है। इस रिसर्च के इन्वेस्टिेटर न्यूरोलाॅजी विभाग के एचओडी डॉ. सुरेंद्र कुमार हैं। रिम्स में जारी इस प्रोजेक्ट के लिए स्टाफ नर्स के एक पद पर विज्ञापन निकाला गया है। जीएनएम या उसके समकक्ष या किसी स्टेट नर्सिंग काउंसिल से एएनएम की डिग्री धारक इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। जबकि इंटरव्यू 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे लिया जाएगा। रिम्स की वेबसाइट से इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Share this news

संबंधित खबरें