सिरमटोली फ्लाईओवर : रेल लाइन के ऊपर निर्माण कार्य के लिए अब 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक ब्लॉक लेगी एल एंड टी

Samachar Post | September 12, 2024 | 02:39 PM IST
Samachar Post, रांची : सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण के लिए एल एंड टी कंपनी द्वारा रेल प्रशासन से ब्लॉक की स्वीकृति मांगी थी, ताकि फ्लाईओवर का शेष कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। रांची मंडल ने पत्र के माध्‍यम से 6 सितंबर को ही 13 सितंबर से ब्लॉक लेने की स्वीकृति दे दी थी। लेकिन अब फ्लाईओवर निर्माण कर रही एजेंसी द्वारा पाईलोन कार्य पूरा नही होने का हवाला देकर ब्लॉक लेने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रेलवे से की है। अब एल एंड टी ने पहले चरण में ब्लॉक लेने के लिए 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक की तिथि रेलवे को बताया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, एल एंड टी द्वारा मांगी नई तिथि यानि 26 सितंबर से 8 दिन के ट्रैफिक ब्‍लॉक पर रेलवे की तरफ से सहमति हो गई है। इस अवधि के दौरान 8 दिन के लिए 2 से 4 घंटे प्रतिदिन के लिए ब्‍लॉक दिए जाने की संभावना है। 


बताते चले कि इससे पहले ही जब रेलवे को जानकारी मिली की 13 सितंबर से एल एंड टी रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक लेने की स्थिति में नही है, तो रेल प्रशासन ने पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्थिति का पुनर्आकलन कर ट्रैफिक ब्‍लॉक लेने की तिथि बताई जाए। यह भी कहा गया था कि नई तिथि की जानकारी मिलने के बाद ही गाडि़यों को कैंसिल किया जाएगा ताकि रेल यात्रियों को न्‍यूनतम असुविधा हो तथा आम जनता को अग्रिम जानकारी दी जा सके।
Share this news

संबंधित खबरें