मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

2019 लोकसभा चुनाव में टिकट नही मिलने से भाजपा छोड़ने वाले पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने थामा कांग्रेस दामन, 5 बार रह चुके हैं सांसद

--Advertisment--


Samachar Post, रांची : 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से लोकसभा टिकट कटने से नाराज रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। गत साल  रामटहल चौधरी निर्दलीय चुनाव में खड़े हुए थे और उन्होंने करारी हार मिली थी। एक बार फिर चुनाव में टिकट की आस लेकर पूर्व सांसद ने पल्ला बदल लिया है। गुरुवार को रामटहल चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के बाद झारखंड कांग्रेस के प्रभारी व महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि रामटहल चौधरी झारखंड में बड़ा नाम है। इन्होंने बड़े आंदोलनों में हिस्सा लिया है और जनता की बात उठाई है। यही वजह है कि इन्होंने राजनीति में एक लंबा वक्त बिताया है। उन्होंने रामटहल चौधरी को कांग्रेस में शामिल होने की बधाई दी।

रामटहल चौधरी का कुरमी मतदाताओं पर खास प्रभाव
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रामटहल चौधरी ने टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन निर्दलीय चुनाव मैदान में होने के कारण रामटहल चौधरी को कोई खास सफलता नहीं मिली थी। अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामटहल चौधरी को रांची लोकसभा सीट से टिकट मिलने की चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रांची संसदीय क्षेत्र में कुरमी जाति के मतदाताओं की संख्या करीब पांच लाख के आसपास है। उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस को फायदा मिल सकता है।

जबरन चुनाव नहीं लड़ने की बात लिखकर देने का था दबाव
कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही रामटहल चौधरी ने बीजेपी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सांसद ने बताया कि 2019 में उनसे जबरन कहा गया कि वो लिख कर दें कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। तब उन्होंने इसे तानाशाही कहा और पार्टी छोड़ दी। रामटहल चौधरी ने जातीय जनगणना करने की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया।

झारखंड बीजेपी में मची हुई है भगदड़
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड बीजेपी में भगदड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय और रामटहल चौधरी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते रहे। दोनों एक-दूसरे को हराते भी रहे और जीत होती रही। लेकिन दोनों एक साथ हैं। यह सही समय पर उठाया गया सही कदम है, इससे आने वाले समय में झारखंड में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलेगी।


रांची लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी का ऐलान जल्द
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सांसद रामटहल चौधरी को पार्टी में शामिल कराने के मौके पर कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि रांची लोकसभा सीट के लिए भी जल्द ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ की बढ़ेगी मुश्किलें
रामटहल चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद रांची लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ की मुश्किलें बढ़ेगी। वर्ष 2019 में रामटहल चौधरी का टिकट काट कर ही संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया गया था और उन्होंने बड़े अंतर से चुनाव में जीत हासिल की थी। उस दौरान कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय प्रत्याशी थे, जबकि रामटहल चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में मौजूद थे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment