मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

20 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार; चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा: चोरी की मोटरसाइकिलों को गांवों और जंगल से सटे इलाकों में छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहे एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चाईबासा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सूचना के बाद शुरू हुई संयुक्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी क्षेत्र में एक युवक चोरी की बाइक बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर किरीबुरु एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसी दौरान पता चला कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की टीम भी एक बाइक चोर की तलाश में क्षेत्र में पहुंची हुई है। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

डुकासाई गांव से खुला चोरी के नेटवर्क का राज

छापेमारी के दौरान नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डुकासाई गांव से सोनू लोहरा उर्फ भोला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की मोटरसाइकिलों के कई ठिकानों की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच बाइक बरामद कीं। जांच आगे बढ़ने पर गिरोह के दूसरे सदस्य राज पुरती का नाम सामने आया। उसकी गिरफ्तारी के बाद छोटानागरा थाना क्षेत्र के टोटोंगढ़ा गांव में छापेमारी कर नौ बाइक बरामद की गईं। वहीं किरीबुरु थाना क्षेत्र के टाटीबा बिरहोर टोला से छह और मोटरसाइकिलें मिलीं।

यह भी पढ़ें: महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पचंबा थाना पहुंचकर किया प्रदर्शन

ग्रामीण इलाकों में छिपाकर रखते थे वाहन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की गई मोटरसाइकिलों को ग्रामीण और सुनसान इलाकों में छिपाकर रखते थे। बाद में उन्हें कम कीमत पर बेचने की योजना बनाई जाती थी। बरामद सभी बाइक अलग-अलग जगहों से चोरी की गई थीं। पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी 20 वर्षीय सोनू लोहरा उर्फ भोला और पश्चिमी सिंहभूम के टोटोंगढ़ा निवासी 23 वर्षीय राज पुरती को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। साथ ही बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन वापस सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/giridih-women-protest-against-illegal-mahua-liquor-trade-in-kalyandih/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment