20 करोड़ कमीशन केस में बड़ा मोड़: इंजीनियर संतोष कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर, ED जांच तेज

Meenu | April 15, 2026 | 02:04 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड के बहुचर्चित ग्रामीण विकास घोटाले से जुड़े 20 करोड़ रुपये कमीशन मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। आरोपी कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले में पहले ही संतोष कुमार समेत 14 इंजीनियरों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन दाखिल कर चुकी है। मामला ग्रामीण विकास विभाग में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। ED की जांच के अनुसार, संतोष कुमार पर आरोप है कि वे कमीशन वसूली और उसके वितरण की पूरी श्रृंखला का हिस्सा थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल में करीब 20 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गई।

यह भी पढ़ें :‘कॉफी विद एसडीएम’ में आज शिक्षा पर मंथन, शिक्षकों से लिए जाएंगे सुझाव; संजय कुमार की पहल

पूछताछ में बदला बयान

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दूसरे दौर में आरोपी अपने पहले दिए गए बयान से मुकर गए थे, जिसके बाद जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी।

कोर्ट में आगे बढ़ेगी सुनवाई

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दाखिल प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन के बाद अब मामले की सुनवाई अदालत में आगे बढ़ेगी। जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें