Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा :गढ़वा में सदर एसडीएम संजय कुमार की अनोखी पहल ‘कॉफी विद एसडीएम’ के तहत आज शिक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम अनुमंडल कार्यालय सभागार में दोपहर 3:30 बजे होगा, जिसमें शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें :BREAKING: चाईबासा के सारंडा जंगल में मुठभेड़, मिसिर बेसरा दस्ते से फायरिंग, CRPF का एक जवान घायल
डेढ़ साल से चल रहा संवाद कार्यक्रम
‘कॉफी विद एसडीएम’ पिछले लगभग डेढ़ वर्षों से लगातार चल रहा है। इस पहल के तहत संजय कुमार हर सप्ताह अलग-अलग वर्गों जैसे युवा, किसान और उद्यमियों से सीधा संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हैं। इस बार कार्यक्रम का फोकस शिक्षा क्षेत्र पर रखा गया है। एसडीएम ने सभी शिक्षक प्रतिनिधियों से बैठक में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उनका कहना है कि शिक्षकों के सुझावों के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। प्रमुख विषयों में शामिल हैं
- स्कूलों की दैनिक व्यवस्था और अनुशासन
- नई और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियां
- छात्रों के ड्रॉपआउट को कम करने के उपाय
- शिक्षकों की समस्याएं और संसाधनों का बेहतर उपयोग
Reporter | Samachar Post